नयी दिल्ली , अगस्त 27 -- देश भर में विवेकानंद केंद्र की स्थापना और विभिन्न सामाजिक पहलों में अहम भूमिका निभाने वाले श्री ए. बालकृष्णन का गुरुवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

तीन मई 1938 को केरल में जन्मे श्री बालकृष्णन ने पूर्वोत्तर भारत से लेकर कन्याकुमारी तक शैक्षणिक और सामाजिक कार्य किये हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने विवेकानंद केंद्र के अखिल भारतीय अध्यक्ष रहे ए. बालकृष्णन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर श्री बालकृष्णन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, " विवेकानंद केंद्र के अखिल भारतीय अध्यक्ष रहे ए. बालकृष्णन जी के निधन से गहरा दुख हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित