सहारनपुर , अक्टूबर 20 -- सहारनपुर जिले में नांगल क्षेत्र के खटौली गांव निवासी विवाहिता ने ससुरालीजनो पर दहेज के लिये घर से निकाले जाने और बच्चों से भी नहीं मिलने देने का संगीन आरोप लगाया है।
बीना का आरोप है कि उसके पति, सास, ससुर, देवर ने दहेज के लिए प्रताड़ित, मारपीट कर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष राधेश्याम ने आज बताया कि बीना की शिकायत पर उसके पति प्रवेश कुमार, सास प्रमिला, ससुर शेर सिंह और देवर सुधीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उन्होने बताया कि 2012 में बीना की शादी गांव बादशाहपुर निवासी प्रवेश के साथ हुई थी। बीना ने यह भी शिकायत की है कि ससुराल वाले उसके दोनों बच्चों को भी उससे मिलने नहीं देते। ससुरालियों ने उसके दोनों बच्चों को भी अपने पास ही रखा हुआ है जब भी वह उनसे मिलने जाती है उसे धमकाकर भगा दिया जाता है। वह कई बार स्कूल में भी बच्चों से मिलने गई तो वहां भी उसका विरोध किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित