ग्रेटर नोएडा , जुलाई 28 -- उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के घंघोला गाँव में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी,घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारियों के साथ फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान तनु पत्नी अमित भाटी, निवासी घंघोला गांव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाहिता ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की। तनु का विवाह वर्ष 2020 में हुआ था और उसके दो छोटे बच्चे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित