प्रतापगढ़ , मई 17 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के घरहिया गांव मे विवाहिता सुनीता गौतम की आत्म हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से आज को मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पिता ने थाना आसपुर देवसरा में आरोपी के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज करायी थी जिसमें कहा गया था कि उसकी बेटी सुनीता गौतम की शादी 2012 मे देव रखा गांव के राजभवन गौतम के साथ हुयी थी। शिकायत में कहा गया था कि राज भवन सुनीता को लगातार प्रताड़ित करता था जिससे वह परेशान रहती थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर सुनीता गौतम ने 14 मई को अपने घर के अन्दर फाँसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जाँच शुरु की थी। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित