भरतपुर , जुलाई 31 -- राजस्थान में भरतपुर में गहनोली मोड़ थाना क्षेत्र में बहरावली में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका रजनेश (22) के पीहर पक्ष की तरफ से ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या के लगाये गये आरोप पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

रजनेश का विवाह संजू के साथ करीब चार वर्ष पहले हुआ था। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित