चंडीगढ़ , अगस्त 15 -- हरियाणा में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को नए जिले हांसी में ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम से पहले ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हो गया। इस दौरान लाठीचार्ज और पथराव हुआ। पथराव में हांसी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और एक उपाधीक्षक के घायल होने की भी सूचना है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर कड़ी व्यवस्था की और कई लोगों को अंदर जाने से रोक दिया।

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने यमुनानगर में ध्वजारोहण किया। यमुनानगर और पानीपत में सुबह से बारिश के बावजूद परेड आयोजित की गई। भिवानी में बारिश के कारण भीम स्टेडियम के मैदान में पानी भर गया, जिसके चलते कार्यक्रम स्थल बदलकर हॉल में किया गया। बंद स्थान पर कार्यक्रम होने से उमस के कारण लोगों को परेशानी हुई।

स्वतंत्रता दिवस समारोहों में कांग्रेस से बागी हुए पांच विधायकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इनमें रतिया में जरनैल सिंह, हथीन में मोहम्मद इसराइल, पुन्हाना में मोहम्मद इलियास, नारायणगढ़ में शैली चौधरी और बिलासपुर में रेणु बाला शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित