, Nov. 8 -- इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देकर योगी ने राम मंदिर निर्माण और अयोध्या सहित पूरे प्रदेश के तेज विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि सब कुछ हो सकता है, बस करने की इच्छाशक्ति होनी चाहिए।

उन्होंने लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि 2017 के पहले अयोध्या में श्जय श्री रामश् बोलने पर प्रतिबंध लगाया जाता था, लाठी-गोली चलती थी। तब विपक्षी दलों के लोग कहते थे कि राम तो हुए ही नहीं। तब कहते थे कि अयोध्या में परिंदा नहीं पर मार सकता। तब ये लोग राम मंदिर के विरोध में फौज खड़ी करते थे। उन्होंने कहा कि जो लोग अयोध्या में, अयोध्या के प्रवाह को रोक नहीं पाए थे, रामभक्तों के कारवां को प्रतिबंधित नहीं कर पाए थे, उसको किसी प्रकार से भी रोकने में जब विफल हुए, वही लोग आज अयोध्या को बदनाम करने में लगे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर 2017 में यूपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बनी तो धड़ल्ले के साथ विकास कार्य हुए हैं। सड़कें बनी हैं, बिजली आई है, एयरपोर्ट बन रहे हैं, रेलवे की नई-नई लाइनें बिछ रही हैं, जनता-जनार्दन को बिना भेदभाव सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।

श्री योगी ने सभी लोगों का आह्वान किया कि पर्व में दूसरों के साथ खुशियां साझा करते हुए नशा और जुआ से दूर रहें। उन्होंने कहा कि नशा नाश का कारण होता है और जुआ व्यक्ति को गुलाम बना देता है। इन दोनों कुप्रवृत्तियों से अच्छा खासा परिवार बिखर जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से नशे के सौदागरों पर प्रहार चल रहा है। माफिया उन्मूलन के बाद अगला प्रहार नशे के सौदागरों के खिलाफ ही प्रारंभ हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा, 'जो लोग दूसरों के जीवन को बर्बाद करते हैं, हम उसको आबाद नहीं होने देंगे।' मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अच्छी सरकार जब आती है तो अच्छी सुविधाएं भी लेकर आती है और जब बुरी सरकार आती है तो नशे के सौदागरों के साथ मिलकर नौजवानों के भविष्य के खिलवाड़ करती है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि अच्छी पढ़ाई करिए। नौकरी और रोजगार की गारंटी भाजपा की डबल इंजन की सरकार लेगी। उन्होंने अन्नदाता किसानों से अच्छी उपज पैदा करने की अपील की और कहा कि सरकार प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन से उपज का कई गुना दाम उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम तो 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या लौट आए थे लेकिन वनटांगिया समुदाय को पहले अंग्रेजों और फिर कांग्रेस व सपा की सरकारों ने सौ साल से अधिक समय जंगलों में भटकने के लिए, दर-दर की ठोकरें खाने के लिए छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 56 वनटांगिया गांव थे, जिनका कोई पुरसाहाल नहीं था। 1947 में देश भले आजाद हो गया लेकिन इन वन्यगांवों को कभी आजादी नहीं मिल पाई थी। न इनका नाम मतदाता सूची में था, न यहां सड़क थी, न बिजली थी, न पानी था, न राशन कार्ड था, न स्कूल था, न चिकित्सालय था, न पेंशन की सुविधा थी और एक भी पक्का मकान भी नहीं था।

योगी ने कहा कि आज हम दावे के साथ कह सकते हैं कि 2017 के बाद हुए विकास कार्यों से वनटांगिया गांवों के जंगल में मंगल है। उन्होंने कहा कि मैं लगातार 2007-08 से यहां आ रहा हूं। पिछले 10 वर्षों से मुख्यमंत्री के रूप में अयोध्या के बाद यहीं पर दीपावली मनाने के लिए आता हूं।

मुख्यमंत्री ने 2017 से पूर्व और उसके बाद वनटांगिया गांव की स्थिति को लेकर सवाल जवाब के अंदाज में लोगों से संवाद किया। पूछा, क्या 2017 के पहले आपके लिए पक्की सड़क थी क्या, सरकार ने कोई स्कूल बनाया था क्या, सरकार ने बिजली दी क्या, सरकार ने पानी पीने की व्यवस्था की थी क्या? जनता ने इन सभी सवालों का जवाब 'ना' में दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा, 2017 के बाद आपके पास चलने के लिए सड़क है, आज आपके पास राशन कार्ड है, आज आपके पास पक्का मकान है, आज स्कूल है, आज आयुष्मान कार्ड है। जनता ने इन सभी बातों पर 'हां' की हुंकार भरी। तब बिजली नहीं थी। बहुत पढ़ाकू बच्चा भी ढिबरी की रोशनी में पढ़ने के लिए मजबूर था। आज आपके पास बिजली, सड़क, पेयजल आदि सभी सुविधाएं हैं। मुख्यमंत्री योगी कहा कि भाजपा नेतृत्व की एनडीए में और सपा-कांग्रेस के पीडीए में यही अंतर है। उनका (सपा-कांग्रेस) हर जवाब होता है श्नाश् में, और हमारा हर जवाब होता है श्हां' में। वे पूछते नहीं थे और अब सरकार पूछने के लिए आ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित