नयी दिल्ली , अप्रैल 26 -- आईपीएल 2026 में सोमवार को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) से होगा। दोनों के बीच अब तक 34 मुक़ाबले हुए हैं, जिसमें 20 में आरसीबी और 13 में डीसी को जीत मिली है। दिल्ली में भी हुए 11 मैचों आरसीबी 7-4 से आगे है। वहीं इस साल भी आरसीबी की टीम सात में से पांच मुक़ाबला जीत चुकी है, जबकि डीसी को इस दौरान सात में से तीन में ही जीत हासिल हुई है। कुल मिलाकर आरसीबी का पलड़ा, डीसी पर पूरी तरह से भारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित