गयाजी, मई 05 -- वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम मंगलवार को अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के पहले दिन विशेष विमान से गयाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे, जहां पहले से मौजूद बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उनका स्वागत किया ।
राष्ट्रपति श्री लाम हवाई अड्डे पर आगमन बाद सड़क मार्ग से बोधगया के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में विशेष रूप से पूजा-अर्चना की और पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे ध्यान लगाया ।
श्री लाम इसके बाद वियतनामी मठ के लिए भी रवाना हुए। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से आवगमन के लिए कई रास्तों को दुसरे मार्ग की तरफ मोड़ दिया गया है।
वियतनाम के राष्ट्रपति निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देर संध्या वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित