चेन्नई , जुलाई 14 -- वियतनाम में 11 जुलाई को नौका हादसे में मारे गए 10 पर्यटकों में से पांच के शव मंगलवार को तमिलनाडु लाए गए।
सभी शवों को वियतनाम के विशेष विमान (वीएन 979) से रात 9:19 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लाया गया। मुंबई से दो शव चेन्नई लाए गए, जबकि तीन अन्य के शव पहले चरण में कोयंबटूर लाए गए। राज्य के बाकी पांच पर्यटकों के शव मंगलवार को बाद में मुंबई से लाए जाएंगे।
गौरतलब है कि 11 जुलाई को वियतनाम के फु क्वोक द्वीप पर नौका पलटने की घटना में कुल 15 भारतीय पर्यटक डूब गए, जिनमें से 10 तमिलनाडु से थे। बाकी पांच में से तीन आंध्र प्रदेश से और दो केरल से थे। कुल 36 पर्यटक, जिनमें चार क्रू सदस्य भी शामिल थे, होन मे रुट न्गोई द्वीप जा रहे थे, तभी किनारे से निकलने के कुछ ही मिनटों बाद यह हादसा हो गया। नौका किनारे से 300 से 400 मीटर की दूरी पर पलट गई। नौका के पलटने का कारण बहुत अधिक भीड़ का होना बताया जा रहा है। कुल 21 पर्यटकों को बचाया गया।
गौरतलब है वियतनाम में नौका दुर्घटना में जो 15 भारतीय मारे गए, उनमें से 10 तमिलनाडु से, तीन आंध्र प्रदेश से और दो केरल से थे। नौका में कुल 36 पर्यटक सवार थे, जिनमें चार क्रू सदस्य भी शामिल थे और होन मे रुट न्गोई द्वीप जाते हुए यह हादसा हुआ।
तमिलनाडु सरकार ने विदेश मंत्रालय और वियतनाम में भारतीय दूतावास के साथ मिलकर पीड़ितों की मदद की। मुख्यमंत्री विजय ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सलेम रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक संतोष हदिमानी को वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर भेजा और दूतावास के अधिकारियों के साथ मिलकर मृतकों के शवों को वापस लाने की प्रक्रिया को तेज किया।
इस भयानक हादसे से सुरक्षित एक व्यक्ति ने बताया कि तमिलनाडु के 10 मृतकों में से चार चेन्नई से, तीन तिरुचिरापल्ली से और एक-एक सलेम, इरोड और तिरुप्पुर से थे।
हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में तिरुवन्नामलाई के रविशंकर और वेल्लोर के विनायककुमार के शव इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान से चेन्नई लाए गए। हवाईअड्डा के कार्गो टर्मिनल पर जरूरी सरकारी कार्यवाही पूरी होने के बाद शवों को परिवार वालों और जिला अधिकारियों को सौंप दिया गया और सरकारी गाड़ियों से उन्हें उनके पैतृक स्थानों पर भेजा गया।
वेल्लोर के विधायक विनोद कन्नन ने हवाईअड्डा पर मृतकों के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और इंतजामात में मदद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित