राजनांदगांव , सितंबर 25 -- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में जलस्तर के बढ़ते दबाव को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार सुबह विभिन्न बैराजों से कुल 14,650 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने निचले और तटीय इलाकों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे तक मोंगरा बैराज से 8,000 क्यूसेक, सूखानाला बैराज से 3,200 क्यूसेक, खटूटोला बैराज से 2,200 क्यूसेक और घुमरिया बैराज से 1,250 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस तरह चारों बैराजों से कुल 14,650 क्यूसेक पानी की निकासी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित