बारां , अगस्त 12 -- राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में और देश के विभाजन की मानवीय त्रासदी एवं पीड़ा को नमन करते हुए कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग बारां और भारतीय सांस्कृतिक निधि वराह नगरी बारां अध्याय (इंटेक) के संयुक्त तत्वावधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

राजकीय संग्रहालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी संदीप सिंह जादौन एवं इंटेक बारां चैप्टर कन्वीनर जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बुधवार को बताया कि यह विशेष संगोष्ठी वंदे मातरम्: राष्ट्रचेतना के 150 वर्ष एवं 'विभाजन की विभीषिका: इतिहास, स्मृति और मानवीय पीड़ा' विषय पर आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी का आयोजन गुरुवार को अपराह्न तीन बजे राजकीय संग्रहालय सभागार, बारां में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि योगेंद्र कुमार शर्मा सहायक निदेशक, जनसंपर्क विभाग बारां, मुख्य वक्ता कमलेश चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र कुमार शर्मा प्रांतीय प्रचार प्रमुख, भारत तिब्बत सहयोग मंच एवं अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार दिलीप शाह मधुप जिलाध्यक्ष, जिला प्रेस क्लब, बारां होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित