पटना , मार्च 16 -- बिहार में पटना सिविल कोर्ट के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश के रूप में पदस्थापित विपिन कुमार को पटना स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

मुंसिफ मजिस्ट्रेट की 26वीं बैच के न्यायिक पदाधिकारी श्री कुमार ने वर्ष 2007 में न्यायिक सेवा में अपना योगदान दिया था । उसके बाद न्यायपालिका के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए वर्तमान में पटना के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ के पद पर कार्यरत थे।

श्री कुमार एनआईए के विशेष न्यायाधीश का पदभार आज ग्रहण कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित