नयी दिल्ली , जून 26 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में श्री राहुल गांधी के दो वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि इस दौरान उन्होंने युवा, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और गरीबों समेत समाज के हर वर्ग की आवाज उठाई तथा सड़क से संसद तक जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ी।

पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि श्री गांधी ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस यात्रा में उन्होंने युवा, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और गरीबों समेत हर वर्ग की आवाज उठाई तथा सड़क से संसद तक जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। कांग्रेस ने कहा कि देश में अन्याय के खिलाफ जननायक की इस लड़ाई में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ है और लोगों के हक की आवाज बुलंद करता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित