नयी दिल्ली , अक्टूबर 16 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन को विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने की नापाक कोशिश करार दिया है।

श्री नवीन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि 'सत्ता परिवर्तन' जैसे शब्दों के इस्तेमाल ने विपक्ष की असली मंशा देश के सामने उजागर कर दी है। यह विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने की यह नापाक कोशिश 'शहरी नक्सलियों' के एजेंडे का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष की लड़ाई चुनाव सुधारों, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) या देश के युवाओं के भविष्य के लिए नहीं है, बल्कि देश में अराजकता फैलाने और किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने के लिए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित