नयी दिल्ली , मई 28 -- भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने महिला पहलवान विनेश फोगाट मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। डब्ल्यूएफआई ने दिल्ली हाई कोर्ट के 22 मई के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें पहलवान विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की इजाजत दी गई थी। इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित