नयी दिल्ली, जुलाई 23 -- पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों के आंदोलन के बीच केन्द्र सरकार ने गुरुवार को महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुये उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादल कर श्री नरेशपाल गंगवार को नया सचिव नियुक्त कर दिया।
मंत्रिमडंल की नियुक्ति संबंधी मामलों की समिति ने श्री जोशी को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर पंचायती राज मंत्रालय का सचिव बनाया है। उनके स्थान पर लाये गये श्री गंगवार भारतीय प्रशासनिक सेवा के राजस्थान कैडर के 1994 बैच के अधिकारी है और अब तक मत्स्य पालन,पशू पालन एवं डेयरी मंत्रालय मेंसचिव थे।
सरकार ने इसके अलावा श्री पीके अनिल कुमार को स्कूली शिक्षा सचिव नियुक्त किया है जो अब तक ग्रामीण विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे।
इसके साथ ही कुछ अन्य मंत्रालयों में भी सचिवों के तबादलें किये गये है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित