मुरैना , मई 29 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने दो विधि विरुद्ध बालकों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो बालक चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ एसएएफ कैंटीन के समीप मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बालकों को अभिरक्षा में लिया।
पूछताछ के दौरान दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद उनके कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली गईं। पुलिस ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपए है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित