पटना , सितंबर 21 -- भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने सोमवार को बिहार विधान परिषद् का अध्ययन भ्रमण किया।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह की अध्यक्षता में प्रशिक्षु पदाधिकारियों एवं विधायी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।

इस बैठक में विधायी प्रक्रिया, विधायी प्रारूपण तथा विधायी संस्थाओं के कामकाज से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

इस अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य प्रशिक्षु पदाधिकारियों को विधायी कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना तथा बिहार की विधायी व्यवस्था और कार्यप्रणाली से उन्हें अवगत कराना था। इस दौरान अधिकारियों के बीच विधायी कार्यों से जुड़े अनुभवों और जानकारी का आदान-प्रदान भी हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित