छपरा , मई 15 -- बिहार में सारण जिले के एकमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोरंजन सिंह ने शुक्रवार को एकमा स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। विधायक श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में अनियमितता तथा बिचौलियों की सक्रियता पर नाराजगी जताते हुए चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सभी कर्मियों को एक सप्ताह के भीतर कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए ।

विधायक श्री सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एकमा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बच्चा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित