बारां , मार्च 15 -- राजस्थान में बारां के अंता से विधानसभा उप चुनाव में विधायक चुने जाने के पश्चात प्रमोद जैन भाया ने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार प्रकट करने के लिए दौरा किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धन्यवाद यात्रा के दौरान विधायक भाया रविवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अरनिया, चैकी, बोरदा, दीलोदा, तुलसां, शंकरपुरा, खैराली एवं दुर्जनपुरा गांवों में पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक प्रमोद भाया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास और स्नेह के साथ उन्हें विधायक बनाकर सेवा का अवसर दिया है, उसके लिए वह जीवन भर आभारी रहेंगे। क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
ग्रामीणों ने भी अपनी स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं से विधायक को अवगत कराया, जिस पर विधायक भाया ने सभी समस्याओं का गंभीरता से समाधान कराने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित