बारां , मई 28 -- राजस्थान में जनप्रतिनिधियों और आमजन के बीच लगातार बढ़ती दूरी के दौर में गुरुवार को अटरू विधानसभा क्षेत्र में आयोजित "आपका विधायक आपके द्वार" जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न चौपालों में विधायक राधेश्याम बैरवा ने ग्रामीणों की समस्यायें सुनी।

श्री बैरवा पिछले दिनों से गांवों की चौपालों, चबूतरों और पेड़ों की छांव में ग्रामीणों के बीच बैठे नजर आते हैं। बिना किसी औपचारिक मंच और भाषणबाजी के विधायक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करके उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

इससे पहले श्री बैरवा ने ग्राम जीरोद स्थित मंशापूर्ण हनुमानजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं ढोक लगाकर जनसंवाद यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ग्राम खुरी, छैलाबेल, अरडान, पीपलोद, मोतीपुरा, देंगनी, महेशपुरा और पतल्या सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। गांवों में जगह-जगह ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत भी किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित