चंडीगढ़ , अप्रैल 30 -- हरियाणा विधान सभा द्वारा सेक्टर-3 स्थित हरियाणा निवास में वीरवार को विधायकों के लिए 'संसदीय समितियां सदस्यों की भूमिका' विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की, जिसमें विशेषज्ञों ने विधायी प्रक्रियाओं और समितियों की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को पूरा करने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं का मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने विधायकों से आह्वान किया कि वे नियमों, प्रक्रियाओं और तकनीकी ज्ञान को अपनाकर जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएं।
उन्होंने कहा कि सदन में समय सीमित होता है, इसलिए संसदीय समितियां प्रशासन को जवाबदेह बनाने का सशक्त माध्यम हैं। इन समितियों में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गंभीर चर्चा होती है, जहां विधायक अधिकारियों से जवाब मांग सकते हैं और रिपोर्टों की कमियों को उजागर कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित