जयपुर , अप्रैल 30 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रीगंगानगर से सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक जयदीप बिहाणी के साथ राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (आरयूआईडीपी) के अधिकारियों द्वारा मारपीट की घटना को प्रदेश में बढ़ती जा रही अराजकता का प्रतीक करार दिया है।
श्री गहलोत ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपने बयान में कहा कि एक सत्ताधारी विधायक के साथ ही यदि ऐसी मारपीट होगी तो आम जनता की क्या स्थिति होगी। उन्होंने कहा कि जनता के बीच सरकार का इकबाल खत्म होता जा रहा है। सरकार को ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित