पटना , अक्टूबर 14 -- ारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यालय में बुधवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक मे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह बिहार भाजपा के संगठन सह-प्रभारी रोहन गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बिहार के सह-प्रभारी बनने के बाद रोहन गुप्ता की बिहार में यह पहली संगठनात्मक बैठक थी।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी चुनौतियों के मद्देनजर पार्टी की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में श्री संजय सरावगी ने विधान परिषद की आठ सीटों पर हो रहे चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन की पूरी ताकत लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, जनसंपर्क अभियान में तेजी और चुनावी तैयारियों को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनाव में सफलता का आधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित