श्रीनगर , सितंबर 19 -- जम्मू-कश्मीर विधानसभा के शरदकालीन सत्र के आगाज से ठीक एक दिन पहले सत्ताधारी जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने रविवार को अपने पार्टी विधायकों और सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्य सचेतक मुबारक गुल द्वारा शनिवार को जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह बैठक रविवार (20 सितंबर) शाम 4:30 बजे श्रीनगर स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री और विधायक दल के नेता उमर अब्दुल्ला भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

जारी पत्र के तहत बैठक में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सभी माननीय विधायकों के साथ-साथ सरकार को अपना समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित