कोलकाता , जुलाई 22 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार को गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली और इस दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विपक्ष के वक्ताओं की सूची को लेकर उठाये गये विवाद को विपक्ष का आंतरिक मामला बताते हुए तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब विपक्ष की विधायक अलीफा अहमद ने बजट चर्चा के दौरान वक्ताओं को बुलाने की प्रक्रिया पर आपत्ति जतायी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की ओर से नाम दिये जाने के बावजूद चर्चा की तैयारी कर चुके विधायकों को बोलने का अवसर नहीं दिया जा रहा है और उनकी जगह अन्य सदस्यों को बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन सदस्यों ने विषय का अध्ययन कर तैयारी की है, उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित