पटना , जुलाई 27 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते स्क्रीन टाइम एवं मोबाइल के बढ़ते उपयोग से आँखों पर तनाव बढ़ रहा है और इसके लिए बदलती जीवनशैली, असंतुलित खान-पान, शारीरिक असक्रियता और अनिद्रा भी जिम्मेदार है।
डॉ. कुमार ने आज बिहार विधान सभा सचिवालय परिसर मे नेत्रवेदम आई हॉस्पिटल, कंकड़बाग, पटना के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में उपस्थित हुए और इस अवसर पर कहा कि स्क्रीन टाइम बढने और जिंदगी जीने के तरीकों में बदलाव के कारण नेत्रों में दृष्टि दोष, गंभीर नेत्र रोग यथा, ग्लूकोमा,मोतियाबिंद जैसे रोग काफी बढ़ गये हैं। उन्होंने कहा कि नियमित नेत्र जांच आंखों की रोशनी को दुरुस्त रखने के साथ-साथ कई छिपी हुई बीमारियों को शुरुआती चरण में ही पहचानने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि बच्चों की आंखों की समय पर जांच होने से उनकी पढ़ाई और देखने की क्षमता पर बुरा असर नहीं पड़ता है।
डॉ. कुमार ने इस शिविर के सभा सचिवालय में आयोजन से प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि इससे पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को लाभ प्राप्त हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित