नालंदा , अक्टूबर 17 -- जन सुराज के सूत्रधार तथा बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर ने शनिवार को कहा है कि लोगों को जाति-धर्म से ऊपर उठकर अपने और अपने बच्चों की शिक्षा एवं रोजगार तथा शिक्षकों को अपने सम्मान और वेतनमान के लिए मतदान करना चाहिए।

श्री किशोर ने कहा कि अब लोगों को तय करना है कि वे सम्राट चौधरी की बेलगाम व्यवस्था में रहना चाहते हैं या उस पर अंकुश लगाना चाहते हैं।

जनसुराज के सूत्रधार आज विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर स्नातक संवाद कार्यक्रम में शामिल होने नालंदा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बिहार की राजनीतिक व्यवस्था, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर वायरल हो रहे अपने कथित अधूरे बयान और जन सुराज के संबंध में किए जा रहे प्रचार से सम्बंधित सवालों का जवाब दिया।

श्री किशोर ने मुख्यमंत्री श्री चौधरी को लेकर वायरल हो रहे अपने अधूरे बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किय्या गया है। उन्होंने श्री चौधरी की शैक्षणिक योग्यता और उनके खिलाफ हत्या के आरोपों का जिक्र करते हुए अपनी पूर्व की टिप्पणियां दोहराईं। उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने गलत कहा है तो सम्राट सरकार उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि थाने में विधायक और सांसद ही यह तय करने लगें कि कौन आरोपी है और उसे गोली मार दी जाए, तो उसी आधार पर श्री चौधरी को भी अपराधी ठहराया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित