भरतपुर , अप्रैल 14 -- राजस्थान में भारतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजस्थान और उत्तरप्रदेश के सीमा क्षेत्र में उच्च क्षमता के विद्युत लाइनों से तार चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामअवतार जाटव (27) निवासी गोविन्द नगर नगला काशी थाना नरहौली जिला मथुरा और राजू (24) निवासी कुंज नगर कॉलोनी थाना जैत जिला मथुरा के रूप में हुई है।

उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल की रात को यह गिरोह विद्युत टावर पर चढ़कर चालू लाइन के तार काटने का प्रयास कर रहा था, तभी करंट की चपेट में आने से उनके साथी सुनील की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य युवक गौरव सैनी घायल हो गया था। इस हादसे में मृतक सुनील का शव पूरी रात 33 केवी विद्युत लाइन पर ही लटका रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित