गोरखपुर , अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के थाना पिपराइच क्षेत्रान्तर्गत जंगल धूषण के पास कांवड़ जुलूस के साथ चल रहे डीजे को कांवड़ जुलूस समाप्त होने के बाद 16 अगस्त को डीजे संचालक द्वारा साउण्ड बॉक्स खोलकर उतारा जा रहा था। इसी दौरान डीजे संचालक का हाथ पास में लगे विद्युत पोल के संपर्क में आ जाने से डीजे पर कार्य कर रहे दो व्यक्ति विद्युत करंट की चपेट में आने से एक की झुलसने से मृत्यु हो गयी अन्य दूसरा घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा गोरखपुर का निवासी करण चौहान को मृत घोषित कर दिया गया तथा दूसरे घायल मोहन भारती को उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज कर दिया गया है।
पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई। पोस्टमार्टम के उपरान्त मृतक के परिजनों द्वारा शव का दाह संस्कार कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित