सहारनपुर , अक्टूबर( 04 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद की थाना गंगोह पुलिस ने ट्यूबवेल से विद्युत उपकरण चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की गयी विद्युत मोटर का दो किलोग्राम तांबे का तार बरामद हुआ है।
वादी यामीन पुत्र बशीर निवासी ग्राम कुंडा कलां थाना गंगोह जनपद सहारनपुर द्वारा थाना गंगोह पर इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया गया कि अज्ञात चोर द्वारा वादी व वादी के पडोसियों के खेत में बनी ट्यूबवेल में लगे मोटर से तार चोरी कर ले गये है। इस सम्बन्ध में थाना गंगोह पर मु0अ0सं0 431/26 धारा 305(ए) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित