श्रीगंगानगर , मई 26 -- राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम कर्मचारी संघ की सूरतगढ़ थर्मल इकाई ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश प्रसाद चमोला, गोविंदराम जोशी और भारतीय मजदूर संघ प्रदेश संगठन मंत्री के नेतृत्व में मंगलवार को यहां परियोजना निदेशक के एल मीणा को 10 सूत्रीय मांग पत्र दिया।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सतीश चमोला ने कहा कि मांग पत्र में वर्तमान में पेट्रोलियम उत्पादों की खपत को कम करने के भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्णय को सफल करने के लिए उत्पादन निगम के सभी विद्युत संयंत्रों और पन बिजलीघरों में सभी कर्मचारी, अधिकारी का पांच कार्य दिवस का सप्ताह करने, समयबद्ध पद्दोन्नति नियुक्ति दिनांक से देने, हेल्पर प्रथम और द्वितीय को समयबद्ध पद्दोन्नति देने संबंधी अन्य मांगें की गयी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित