मुंबई , अक्टूबर 15 -- बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता को नमन करते हुए पीले रंग के पारंपरिक परिधान में अपना खूबसूरत अंदाज पेश किया। सरसों के फूलों की आभा लिए विद्या बालन के पीले परिधान ने उत्सवी माहौल में पारंपरिक भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को दर्शाया।

विद्या बालन का यह लुक सादगी और शाही अंदाज का खूबसूरत मेल है। सुनहरी किनारी से सजा उनका पारंपरिक परिधान और उसकी आकर्षक ड्रेपिंग उनके व्यक्तित्व में खास निखार जोड़ रही है। पीले रंग की चमक उनके इस लुक को नवरात्रि के उत्सवी रंगों के अनुरूप बना रही है।

नवरात्रि के पांचवें दिन पीले रंग को खुशहाली, सकारात्मकता, ऊर्जा और नई उम्मीदों का प्रतीक माना जाता है। वहीं, मां स्कंदमाता की पूजा ममता, करुणा और संतान के कल्याण की कामना से जुड़ी है। इस अवसर पर विद्या बालन का पारंपरिक अंदाज त्योहार की आध्यात्मिक भावना और सांस्कृतिक रंगों का सुंदर संगम प्रस्तुत करता है।

विद्या बालन भारतीय पारंपरिक परिधानों को सहजता और आत्मविश्वास के साथ अपनाने के लिए जानी जाती हैं। साड़ी हो या अन्य पारंपरिक पहनावा, उनका अंदाज भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है। उनका यह नवरात्रि लुक भी पारंपरिक परिधानों की सादगी, रंगों और खूबसूरत बारीकियों को रेखांकित करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित