, Sept. 25 -- बैठक के दौरान प्राचार्य द्वारा बताया गया कि विद्यालय की चारदीवारी के अंदर एवं बाहर मधुबनी पेंटिंग कराने की योजना है। प्रमंडलीय आयुक्त ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्मार्ट सिटी के माध्यम से कराने के लिये आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर को शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ बिहार की समृद्ध कला एवं संस्कृति से भी जोड़ा जाना चाहिए।विद्यालय के आसपास अतिक्रमण के कारण विद्यार्थियों को होने वाली कठिनाइयों पर भी बैठक में चर्चा हुई। प्रमंडलीय आयुक्त ने प्राचार्य को निर्देश दिया कि इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद कंकड़बाग एवं संबंधित अंचलाधिकारी पटना सदर को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध करें। उन्होंने कहा कि वे भी अपने स्तर से संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय कर इस समस्या के समाधान के लिये आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।
विद्यालय परिसर में जल निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम एवं पीएचईडी के संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने कहा कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे विद्यालय परिसर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित