, Sept. 25 -- विद्यालय में विद्यार्थियों के आवागमन के समय उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रमंडलीय आयुक्त ने पुलिस विभाग को आवश्यक निर्देश दिया कि विद्यालय खुलने एवं छुट्टी के समय आवश्यकतानुसार पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, जिससे विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था बनी रहे।प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं अन्य गतिविधियाँ काफी अच्छी हैं। विद्यार्थियों की प्रतिभा को और अधिक अवसर मिले तथा विद्यालय का निरंतर विकास हो, इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को समन्वित प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग एवं खेल-कूद से संबंधित आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं अनुशासनपूर्ण प्रदर्शन की आयुक्त ने सराहना की।
राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यालय के कुछ प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए निरंतर मेहनत करने तथा अपने विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में आयकर आयुक्त श्रीमती रिंकू सिंह सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य, विद्यालय के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित