नासिक , अगस्त 09 -- महाराष्ट्र के नासिक में सीसीटीवी कैमरे में लाम रोड पर स्थित आदर्श शिशुविहार विद्यालय के मैदान में तड़के तेंदुए को बेखौफ घूमते देखे जाने के बाद से पूरे देवलाली कैंप क्षेत्र में दहशत का माहौल है। छात्रों और स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं और उन्होंने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने तथा आसपास की झाड़ियों की तुरंत सफाई करने की मांग की है।
फुटेज में साफ दिख रहा है कि गुरुवार की देर रात से तड़के चार बजे के बीच एक तेंदुआ विद्यालय परिसर में चहलकदमी कर रहा था। इस घटना ने छात्रों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित