मोतिहारी , अक्टूबर 4 -- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का रविवार को विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबलों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी छह से नौ अक्टूबर तक मुजफ्फरपुर में आयोजित प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के वार्षिक खेल कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कबड्डी, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, शतरंज, कराटे और साइकिलिंग सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंतिम दिन मुक्केबाजी के फाइनल मुकाबलों के साथ कबड्डी, कराटे, शतरंज और साइकिलिंग के निर्णायक मुकाबले कराये गये। विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित