गोपालगंज, 22मई (वार्ता)बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्री श्री तिवारी ने आज गोपालगंज में शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा कई अहम दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिले की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों की नियमित पढ़ाई एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मंत्री श्री तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति, बेहतर पठन-पाठन व्यवस्था एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विद्यालयों में चल रही योजनाओं का लाभ समय पर छात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए ।उन्होंने अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित