भागलपुर , सितंबर 26 -- भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े ने विद्यार्थियों से कहा कि ज्ञान में विनम्रता, कौशल में राष्ट्रसेवा और सफलता में संस्कार का समावेश ही शिक्षा को सार्थक बनाता है।

भाजपा सांसद ने कहा कि शिक्षा की सार्थकता केवल ज्ञान अर्जित करने में नहीं, बल्कि उसे समाज और राष्ट्र के हित में उपयोग करने में है।

श्री तावड़े ने आज भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी), भागलपुर के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को मिली उपाधि उनकी शैक्षणिक यात्रा का समापन नहीं, बल्कि एक नई बौद्धिक एवं व्यावसायिक यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित