प्रयागराज, जून 21 -- उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के लाखों विद्यार्थियों के मूल अंकपत्र और प्रमाणपत्रों के ऑफलाइन वितरण की तैयारी पूरी कर ली है। ये दस्तावेज बोर्ड के सभी पांच क्षेत्रीय कार्यालयों में उपलब्ध हो गए हैं। इसके साथ ही, कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं के पंजीकरण कार्ड भी स्कूलों को भेजे जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित