नयी दिल्ली , जून 02 -- भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विपुल को सऊदी अरब में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि वर्ष 1998 बैच के अधिकारी और कतर में भारत के राजदूत विपुल को सऊदी अरब में भारत का राजदूत बनाया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि श्री विपुल के जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित