नयी दिल्ली , अक्टूबर 14 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सौरव दास और आशुतोष रांका पर विदेशी पैसों के सहारे देश के युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
श्री मल्होत्रा ने कहा कि श्री दास और श्री रांका ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके के साथ अभी चार दिन पहले अदालत में बॉन्ड भरा था और कहा था कि हम एक साल तक कोई गैर कानूनी कृत्य नहीं करेंगे, लेकिन जैसे ही दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल सूची से हटाया तो श्री दास और श्री रांका अन्य साथियों को लेकर मंगलवार को जंतर-मंतर पहुंच गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित