विदिशा , सितंबर 05 -- मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के प्राथमिक विद्यालयों में 465 शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से इन शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी किए गये हैं।

इससे जिले के प्राथमिक स्कूलों में लंबे समय से बनी शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी। जारी आदेश के बाद चयनित शिक्षकों को नियमानुसार संबंधित विद्यालयों में पदस्थापना दी जाएगी। नये शिक्षकों की नियुक्ति से विद्यार्थियों की पढ़ाई को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। खासकर उन प्राथमिक विद्यालयों को राहत मिलने की संभावना है, जहां शिक्षकों की संख्या कम होने के कारण शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित