नयी दिल्ली , सितंबर 09 -- वित्तीय खुफिया इकाई-भारत (एफआईयू-आईएनडी) के निदेशक ने धन शोधन निवारण कानून के तहत 15 वर्चुअल डिजिटल एसेट्स सेवा प्रदाताओं (वीडीए एसपी) को नियमों के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किए हैं।

इन 15 वीडीए एसपी में वीक्स इंटरनेशनल एक्सचेंज लिमिटेड (वीक्स), बीएलएफ ग्लोबल लिमिटेड (ब्लोफिन), रेजरएक्स, बिटुनिक्स एलएलसी (बिटुनिक्स), डिजीफाइनक्स लिमिटेड (डिजीफाइनक्स), होपफुल टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड (टूबिट), फिबटीसी लिमिटेड/ एक्सटी टेक्निकल पीटीई लिमिटेड (एक्सटीडॉटकॉम), एल ट्रेड लिमिटेड (लाटोकेन), वूटेक लिमिटेड (वू एक्स), मार्केटा ट्रेडिंग इंक (पायोनेक्स), सीएचएन ग्रुप एलएलसी (चेंजनाउ), सिंपलस्वैप लिमिटेड (सिंपलस्वैप), एफएफजीएक्स ग्रुप एलएलसी (फिक्स्डफ्लोट), यूएबी क्लियर व्हाइट टेक्नोलॉजीज (व्हाइटबिट) और फिनसेवन सीजेड (गार्डेरियन) शामिल हैं।

साथ ही, इन क्रिप्टो परिसंपत्ति सेवा प्रदाताओं को सार्वजनिक पहुंच के लिए उन एप्लिकेशन/यूआरएल को हटाने के लिए भी नोटिस जारी किए गए हैं जो धन शोधन निवारण कानूनों के प्रासंगिक प्रावधानों का अनुपालन किए बिना अवैध रूप से अस्तित्व में हैं।

वीडीए एसप को मार्च 2023 में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत धन शोधन विरोधी/आतंकवाद वित्तपोषण विरोधी (एएमएल/सीएफटी) ढांचे के दायरे में लाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित