सक्ती , अक्टूबर 15 -- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पंचायत विकास कार्यों के नाम पर वित्तीय अनियमितता के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है।
जिला प्रशासन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासू जैन ने जैजैपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सलनी की वर्तमान सचिव संतरा सिदार और तत्कालीन सचिव लक्ष्मण बंजारे के निलंबन की कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित