चंडीगढ़ , मार्च 05 -- शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने गुरुवार को पंजाब सरकार पर राज्य को कर्जके दलदल में धकेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां पंजाब की वित्तीय कमर तोड़ रही हैं।

श्री मजीठिया ने बताया कि देश की आजादी से लेकर वित्तीय वर्ष 2021-22 तक पंजाब पर कुल कर्ज 2,81,773 करोड़ रुपये था। उन्होंने कहा,"पिछले दशकों में अलग-अलग सरकारों ने इस कर्ज का उपयोग राज्य के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए किया। विशेष रूप से 2007 से 2017 के बीच दिवंगत प्रकाश सिंह बादल और श्री सुखबीर सिंह बादल की दूरदर्शी सोच से पंजाब का आधुनिक ढांचा तैयार हुआ।"उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि मार्च 2026 तक यह कर्ज बढ़कर 4,17,136 करोड़ रुपये होने जा रहा है, क्योंकि भगवंत मान सरकार ने महज चार साल में करीब 1,35,363 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज ले लिया है। उन्होंने आशंका जताई कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक यह आंकड़ा पांच लाख करोड़ रुपये के पार जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित