चेन्नई , मई 16 -- तमिलनाडु में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रदेश सचिव पी शनमुगम ने ईंधन और लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए केंद्र की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी ने अभिनेता से राजनेता बने सी जोसेफ विजय की तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार का इसलिए समर्थन किया ताकि राज्य में राष्ट्रपति शासन नहीं लगे।

श्री शनमुगन ने ईंधन और एलपीजी कुकिंग गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ पार्टी की ओर से आयोजित विरोध-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार को वामपंथी पार्टियों का समर्थन राज्य में राजनीतिक स्थिरता को पक्का करने हेतु है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद के हालात, जिसमें द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) या ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) को कोई स्पष्ट बहुमत नहीं मिला और विजय की टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

उन्होंने कहा कि राज्य में 234 सदस्यों वाली विधानसभा में हालांकि 118 विधायकों के जादुई आधे के निशान तक पहुंचने के लिए वह 10 सीटों से पीछे रह गई और तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की संभावना बढ़ गई। उनके अनुसार वामपंथी पार्टियों ने दलित संगठन विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) के साथ मिलकर ऐसी स्थिति को रोकने के लिए कदम उठाया, जिससे उनका मानना था कि राज्य भाजपा के परोक्ष नियंत्रण में जा सकता था माकपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन में केंद्र की आलोचना करते हुए नारे लगाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित