चेन्नई , अगस्त 27 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने गुरुवार को नेपाल में आई बाढ़ और वहां फंसे राज्य की लोगों की स्थिति का जायजा लेने के लिए एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की।

इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाके में बचाव और राहत कार्यों में समन्वय करने और तमिलनाडु के लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए एक उच्च-स्तरीय टीम को वहां भेजा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि तमिलनाडु से कुल 103 तीर्थयात्री दो समूहों में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गये थे। एक समूह में 57 लोग थे - जिनमें से 54 तमिलनाडु के विभिन्न जिलों से और तीन पुड्डुचेरी से थे, जबकि दूसरे समूह में 49 लोग थे और ये सभी चेन्नई से थे।

विज्ञप्ति के अनुसार, इस भयानक आपदा में तमिलनाडु के लोगों के लापता होने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने उनके परिवारों की मदद के लिए हेल्पलाइन शुरू करने का आदेश दिया और प्रभावित लोगों की सहायता के लिए विदेश मंत्रालय, नेपाल में भारतीय दूतावास और दिल्ली में तमिलनाडु हाउस के अधिकारियों के माध्यम से कदम उठाये।

श्री विजय ने राहत एवं बचाव कार्यों में तेज़ी लाने के लिए नयी दिल्ली में तमिलनाडु हाउस के स्थानिक आयुक्त आशीष कुमार की अगुवाई में अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय को नेपाल भेजा। इस टीम का काम नेपाली अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाना और राहत एवं बचाव कार्यों का समन्वय करना है।

टीम को निर्देश दिया गया कि वे अचानक आई बाढ़ से बचाए गये राज्य के 20 लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए तुरंत कदम उठाएं, जिन लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है उनकी स्थिति का पता लगाएं, बचाव कार्यों में तेज़ी लाएं और उन्हें मेडिकल सहायता भी उपलब्ध कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित