चेन्नई , सितंबर 03 -- मुख्यमंत्री विजय ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में घोषणा की कि चेन्नई में विश्व-स्तरीय तमिलनाडु ओलंपिक सिटी और मोटर स्पोर्ट्स सिटी बनाई जाएगी। इसका मकसद ऐसे बेहतरीन एथलीट तैयार करना है जो वैश्विक स्तर पर कामयाबी हासिल कर सकें।
विधानसभा में नियम 110 के तहत बयान देते हुए मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि ओलंपिक सिटी को 'स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ़ तमिलनाडु' (एसडीएटी) बनाएगी। इसका मकसद ऐसे एथलीट तैयार करना है जो ओलंपिक और दूसरे अंतरराष्ट्रीय खेलों की प्रतियोगिताओं में पदक जीत सकें।
प्रस्तावित इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स हब में अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार स्पोर्ट्स एरिना, एडवांस्ड स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, एक हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर, स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर, और एथलीटों तथा कोचों के लिए रहने की सुविधाएं होंगी।
ओलंपिक सिटी को एक ऐसे बड़ा प्रशिक्षण और डेवलपमेंट सेंटर के तौर पर देखा जा रहा है, जहां एथलीटों को एक ही छत के नीचे मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर, साइंटिफिक ट्रेनिंग, मेडिकल सपोर्ट और प्रोफेशनल कोचिंग मिल सकेगी।
इस पहल का मकसद तमिलनाडु के स्पोर्ट्स अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और ऐसे प्रतिभाशाली एथलीटों की पहचान करके उन्हें आगे बढ़ाना है, जिनमें उच्च स्तर के अंतररार्ष्टीय मुकाबला करने की क्षमता हो। सरकार को उम्मीद है कि इस सुविधा से तमिलनाडु के एथलीटों को ओलंपिक गेम्स और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिक पदक जीतने में मदद मिलेगी, साथ ही भविष्य के लिए बेहतरीन खिलाड़ियों की एक मजबूत पाइपलाइन भी तैयार होगी।
एक और घोषणा में, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विश्व-स्तरीय रेसिंग, ट्रेनिंग और ढांचागत सुविधाओं के साथ नई मोटर स्पोर्ट्स सिटी बनाई जाएगी। यहाँ से लगभग 40 किमी दूर इरुंगट्टुकोट्टई में मौजूद मॉडर्न रेसिंग ट्रैक - मद्रास इंटरनेशनल सर्किट और इंटरनेशनल कार्ट एकेडमी ने ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए कार मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं और ऑटो कंपोनेंट सेंटर स्थापित करने का अनुकूल माहौल बनाया है, ताकि मोटरस्पोर्ट इवेंट्स के लिए कारें बनाई जा सकें। मोटर स्पोर्ट्स सिटी से बड़े पैमाने पर आर्थिक फ़ायदे होने की उम्मीद है। ऐसी विश्व-स्तरीय रेसिंग सुविधाओं से टूरिज़्म, स्पेशलाइज़्ड ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, रोज़गार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है और राज्य में ज़्यादा युवा मोटरस्पोर्ट की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
प्रस्तावित सिटी में अंतरराष्ट्रीय मानवक का मोटर रेसिंग सर्किट, मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर और खास ट्रेनिंग सुविधाएं होंगी। फॉर्मूला 1, फॉर्मूला 2, फॉर्मूला 3 और फॉर्मूला 4 जैसे इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन आयोजित करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर भी बनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित